पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारी एकजुट

नई टिहरी।

पुरानी पेंशन बहाली अभियान को चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान के तहत टिहरी पहुंचे अभियान के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणी पैन्युली का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणी पैन्युली ने कहा कि बीती 15 नवंबर को देहरादून में पेंशन बहाली को महारैली के साथ ही सचिवालय घेराव का कार्यक्रम किया गया था। जो सफल रहा, लेकिन मकसद पूरा नहीं हुआ है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए जरूरी है। सीएम ने वार्ता में कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की बात कही है। सभी कर्मचारी, अध्यापक व अधिकारी इसके लिए तत्पर रहें। इस मौके पर अभियान के जिला सचिव सुशील चंद्र तिवारी, राशिसं के महामंत्री हेमंत पैन्युली, रविंद्र खाती, पूरण सिंह राणा, विनोद भट्ट, शेर सिंह पुंडीर, नीरज नौटियाल, संजय उनियाल, महाबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *