नया ट्रांसफार्मर लगाने के दिये निर्देश
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित विजयलक्ष्मी इन्क्लेव में ट्रांसफार्मर फुंकने से हो रही दिक्कतों को लेकर भाजपा प्रदेशमंत्री विकास शर्मा ने एसडीओ को मौके पर बुलाकर उन्हें समस्या से अवगत कराया। इसके बाद एसडीओ ने विभागीय कर्मियों को ट्रांसफार्मर बदलकर 250 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिये हैं। विजयलक्ष्मी कॉलोनी के लोगों ने रविवार को बिजली की समस्या भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मा के समक्ष उठायी। उन्होंने ऊर्जा निगम के एसडीओ को बुलाकर समस्या से अवगत कराया और बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। इस पर एसडीओ ने 250 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिये। विकास शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष दर्शन चन्द, उपाध्यक्ष राधाकांत सरकार, सचिव केसी मंडल, भुवन चन्द्र जोशी, शुभराज दास, कृष्ण चन्द्र मिश्रा, पीएन सिंह, सतीश मुंजाल, केके शर्मा, होरी लाल कश्यप, जीपी राय, अशोक विश्वास, गगन मुंजाल, राकेश मुंजाल आदि मौजूद रहे।
