भाकपा माले ने 54वां स्थापना दिवस मनाया

 

रुद्रपुर। भाकपा माले ने किच्छा बाईपास रोड स्थित पार्टी कार्यालय में 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा वर्तमान में हमें शक्तिशाली विपक्ष की जरूरत है। जो जनता की बुनियादी समस्याओं पर आवाज उठा सके। रविवार को भाकपा माले के जिला सचिव ललित मटियाली ने कहा भाजपा सांप्रदायिक मुद्दों में उलझाकर जनता को उनके वास्तविक हकों से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश की धामी सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा सिडकुल में मजदूरों का शोषण खुलेआम हो रहा है, लेकिन सरकार खामोश है। कहा शहर के व्यापारियों को भाजपा सरकार ने अपने आदेश पर ही उजाड़ दिया। पार्टी वरिष्ठ नेता कॉमरेड केके बोरा ने कहा भाकपा माले ने मजदूर किसानों की आवाज को बुलंद किया है। जनता के अधिकारों के लिए भाकपा माले ने लड़ते हुए एक क्रांतिकारी पार्टी के रूप में पहचान बनाई है। यहां निशांत सिंह, अमनदीप कौर, दर्शन सिंह, महेंद्र, विजय शर्मा, शैलेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, उत्तम दास, रविंद्र पाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *