बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बाइक सीज

पिथौरागढ़। ऑनलाइन चालान की डर से बिना नम्बर प्लेट चलाई जा रही एक बाइक को सीज किया है। प्रभारी चौकी ऐंचोली शंकर सिंह ने बैरियर पर चैकिंग के दौरान एक तेजी से आती हुई बाइक की जांच की। उसमें नम्बर प्लेट नहीं थी। तीन सवारी बैठाकर चालक उसे बिना हेल्मेट पहने चला रहा था। पुलिस ने बाइक को एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत सीज किया है । इधर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 83 वाहनों का चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *