ब्राम्हमण सभा ने परशुराम जयंती मनाई

 

रुद्रपुर। आवास विकास स्थित परशुराम चौक पर ब्राह्मण सभा की ओर से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ और सीडीओ विशाल मिश्रा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों से समाज को सीख लेनी चाहिए। वहीं मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि आवास विकास स्थित परशुराम पार्क का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही वहां पर नगर निगम की ओर से भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति स्थापित की जायेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान पदम शर्मा, इंद्रेश मिश्रा, संदीप मिश्रा, राहुल तिवारी, सुनील शर्मा, अंजुल त्यागी, सुभाष शर्मा, अजय तिवारी, अतुल पांडे, मोहन तिवारी, अनुज पाठक, देव मैनन, राजबहादुर शर्मा, श्वेता मिश्रा, मुकेश शर्मा, स्नेह पाल, निखलेश शांडिल्य, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सीपी शर्मा, संजय उपाध्याय, श्रीनिवास शर्मा, केके त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *