स्वास्थ्य महानिदेशालय का आभार व्यक्त किया

कोटद्वार। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के सदस्यों ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से राज्य के समस्त चिकित्सालयों में जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाने और चिकित्सकों को रोगी के पर्चे परअनिवार्य रूप से जैनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए जाने पर महानिदेशालय का आभार व्यक्त किया है। इस संबध में समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि समिति की ओर से मुख्यमंत्री सहित राज्य के समस्त विधायकों को अवगत कराया गया था कि ब्रांडेड दवाइयों की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए राज्य के सभी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाने आवश्यक हैं। ब्रांडेड दवाइयों को खरीदने में गरीब आदमी सक्षम नहीं है। समिति के पत्र पर महानिदेशालय ने कार्रवाई करते हुए राज्य के समस्त अस्पतालों में जन औषधि केंद्र स्थापित करने और चिकित्सकों को रोगी के पर्चे पर जेनेरिक दवा लिखने के लिए आदेश जारी कर दिया है। बैठक में चंद्र सिंह नेगी, गंभीर सिंह, कुंवर सिंह, गजे सिंह, नारायण सिंह, अन्नपूर्णा जोशी, सतेंद्र सिंह, महेश कुमार और माधव सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *