कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया इद-उल-फितर

कोटद्वार। कोटद्वार में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। रमजान माह के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। शनिवार को ईद के मौके पर शहर में काफी चहल पहल रही। सुबह करीब 8.30 बजे ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि लोग आपस में मिलजुल कर रहें। इस दौरान मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद सुयाल, सी ओ गणेश लाल कोहली, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *