बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

कोटद्वार। भाजपा नगर कार्यकारिणी की ओर से शनिवार को देवी रोड स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड के संदर्भ में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत की कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने कोटद्वार विधानसभा के सभी मंडल एवं बूथों के सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, चुनाव जीतना उतना ही कठिन होगा। कहा कि प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम पर कम से कम 100 लोगों की उपस्थिति होना अनिवार्य है। इस दौरान बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख, एवं पन्ना टोलियों के सदस्य, पूर्व सैनिक संगठन व महिला स्वयं सहायता समूह के साथ आमजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में दर्शन सिंह बिष्ट, संग्राम सिंह भंडारी, अनिल रावत, जंग बहादुर रावत, चंडी प्रसाद कुकरेती, मोहम्मद नूरुद्दीन, नीरूबाला खंतवाल, पंडित राजेंद्र अंथवाल, ऋषि कंडवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *