नगर निगम पर भड़की समिति

कोटद्वार। उत्तराखंड विकास समिति के सदस्यों ने नगर निगम के पिछले पांच साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्रीय जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। जौनपुर स्थित कार्यालय में समिति अध्यक्ष जानकी बल्लभ मैंदोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आम जनता की भावनाओं के विपरीत थोपा गया नगर निगम कोटद्वार विधान सभा की समस्याओं का निदान नहीं कर पाया है। निगम के अधिकारियों की कार्यशैली से क्षेत्रीय व्यापारी व आम जन भी परेशान हैं। नगर की कई ज्वलंत समस्याओं का अभी तक भी समाधान नहीं हो पाया है। कहा कि नगर निगम के साथ ही स्थानीय विधायक भी कोटद्वार विधान सभा में विकास कार्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं। बैठक में सुरेंद्र सिंह रावत, राम सिंह कठैत, दुर्गा प्रसाद और सुषमा देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *