यूकेडी ने लगाया नपा पर भ्रष्टाचार का आरोप

रुद्रप्रयाग।

यूकेडी ने नए बस अड्डे के समीप नगर पालिका पर विवादित दुकान निर्माण व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। दल ने इन मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही शनिवार को यूकेडी मामले पर दुकान की तालाबंदी और धरना कार्यक्रम करेगी। उक्रांद के केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली ने आरोप लगाया कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग में भ्रष्टाचार की कई शिकायतें आ रही है। मनमाने ढंग से नियम कानूनों को ताक पर रख नगर पालिका चल रही है। विकास कार्य कुछ लोगों की मर्जी के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। बस अड्डे पर बनी दुकानें भी भ्रष्टाचार का उदाहरण हैं। उन्होंने नगरपालिका में हो रहे विकास कार्यो की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल, महामंत्री अशोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जितार सिंह जगवाण, अदीप नेगी, सूरत सिंह आदि ने कहा कि नगर पालिका में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही है। इधर, नपा की ईओ सीमा रावत ने बताया कि दुकान पालिका द्वारा तैयार नहीं करवाई गई है। न ही पालिका द्वारा कोई धनराशि आवंटित की गई। बताया कि इस स्थान पर दुकानें प्रस्तावित जरूर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *