गबन और धोखाधड़ी का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

अल्मोड़ा। एफडी और आरडी खातों में जमा धनराशि के गबन के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अल्मोड़ा कोतवाली में गबन और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। अल्मोड़ा निवासी दीपक सिंह अधिकारी ने पुलिस में अनंत निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी शाखा अल्मोड़ा के दो लोगों पर गबन का आरोप लगाया। कहा कि उसकी एफडी और आरडी खातों में जमा धनराशि 1 लाख 60 हजार रुपये और अन्य निवेशकों की जमा धनराशि को दो आरोपी गबन कर भाग गए हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों नितेश श्रीवास्तव और देश दीपक श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरा आरोपी देश दीपक श्रीवास्तव लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। उधर, मंगलवार को पुलिस ने देश दीपक निवासी ग्राम चिताही थाना त्रिलोकपुर, जिला सिद्धार्थनगर यूपी, हाल निवासी यूनिटी सिटी चौराहा बहादुरपुर थाना कुडंबा, लखनऊ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। टीम में चौकी प्रभारी धारानौला एसआई गंगा राम गोला, प्रभारी चौकी धारानौला, अल्मोड़ा व कांस्टेबल सतीश चंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *