सार्थक प्रयास ने बांटी 100 बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री

अल्मोड़ा। । सार्थक प्रयास पुस्तकालय में बुधवार को जरूरतमंद सौ बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इसमें स्कूल बैग, कॉपी किताब, पैन, पेंसिल आदि शिक्षण सामग्री दी गई। सार्थक प्रयास संस्था के पवन तिवारी ने बताया बच्चों को संस्था की ओर से शिक्षा में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। बताया कि क्षेत्र में सार्वजनिक निशुल्क पुस्तकालय का निर्माण के साथ ही महिला स्वावलंबन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं दुर्गम क्षेत्रों में सिलाई कढ़ाई केंद्र भी खोले गए हैं। इस मौके पर तहसीलदार विवेक राजौरी, एसके जोशी, एडवोकेट लोकेश जोशी, शिवानी, हेमलता, गोकुल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *