जहानाबाद में जमीन सर्वे के नाम पर 20 हजार घूस लेते अमीन गिरफ्तार

पटना। प्रदेश में भ्रष्घ्टाचार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर महीने किसी न किसी जिले से निगरानी टीम भ्रष्घ्ट अधिकारी/कर्मचारी को गिरफ्तार कर रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के अंचल कार्यालय के समीप किराए के एक मकान से सर्वेक्षण अमीन शदाब आलम को 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा लिया। सर्वेक्षण अमीन एक वृद्ध किसान से जमीन सर्वे के नाम पर घूस ले रहा था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी शिव कुमार साह ने बताया कि घोसी थाना क्षेत्र के मोदनगंज गांव निवासी 70 वर्षीय किसान नरेश यादव ने अमीन के द्वारा जमीन सर्वे के नाम पर घूस मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले का सत्यापन किया गया।
बाद में टीम गठित कर मंगलवार को अमीन को अपने आवास से किसान सुरेश यादव से घूस लेते दबोच लिया गया। गिरफ्तार अमीन को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शिकायतकर्ता वृद्ध किसान सुरेश यादव ने बताया कि पिछले चार महीने से अमीन जमीन सर्वे के नाम पर उन्हें परेशान कर रहा था। घूस की रकम नहीं देने पर जमीन का सर्वे दूसरे का नाम करने की धमकी दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *