दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस, मर्डर के आरोप के बाद से फरार है स्टार रेसलर

 

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में झगड़े के बाद एक पहलवान सागर धनकड़ की मौत के सिलसिले में ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुके सुशील कुमार के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिसÓ जारी किया है। पुलिस झगड़े के पीडि़तों का बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है। उन्होंने कहा कि झगड़ा मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट को खाली कराने को लेकर हुआ था। इस मामले में कुमार का नाम प्राथमिकी में है और वह फरार है और उनका पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें पकडऩे के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पीडि़तों ने आरोप लगाया है कि जब झगड़ा हुआ तब मौके पर कुमार मौजूद थे। पिछले मंगलवार की रात को छत्रसाल स्टेडियम में झगड़े में 23 वर्षीय पहलवान की मौत हो गई थी। स्टेडियम में उन्हें और उनके दो दोस्तों पर अन्य पहलवानों ने कथित रूप से बर्बर हमला किया था। पुलिस के मुताबिक, झगड़े में कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य शामिल हैं। मॉडल टाउन थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं और सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *