मशहूर भारतीय क्रिकेटर चावला के पिता का कोरोना से हुआ निधन, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुरादाबाद

मशहूर भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमाद का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका उपचार जारी था। तबीयत खराब होने पर उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात में सुधार नहीं होने पर उन्हें शुक्रवार को दिल्ली में भर्ती कराया गया था। बिजली विभाग से सेवानिवृत्त प्रमोद चावला बेहद सरल और मिलनसार व्यक्तित्व वाले इंसान थे। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।  पिता के निधन की खबर खुद पीयूष चावला ने इंस्टाग्राम पर दी। पीयूष चावला ने अपने पिता की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, आज उनके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहा, आज मेरी ताकत का स्तंभ खो गया है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता की रविवार को कोविड-19 की वजह से निधन हो गया है। उनके पिता हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे कुछ महीने पहले सकारिया के भाई ने आत्महत्या कर ली थी। चेतन ने बीते 5 महीनों में अपने घर के दो सदस्यों को खो दिया है। प्रमोद चावला के निधन पर कई इंटरनेशनल क्रिकेटरों ने शोक जताया। सुरेश रैना ने लिखा- ये सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इसके अलावा आरपी सिंह, मोहसिन खान समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया।  पीयूष की टीम मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें सांत्वना दिया। टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा- हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं। भगवान आपको मजबूती प्रदान करे। पीयूष को इस साल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। वे लीग के थर्ड हाईएस्ट विकेट टेकर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *