विजय हजारे ट्रॉफी: मध्यप्रदेश की लगातार दूसरी हार, विदर्भ ने 4 विकेट से हराया

 

 

इन्दौर……….

मेजबान मध्य प्रदेश को विजय हजारे ट्रॉफी वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी श‍िकस्त खानी पड़ी। सोमवार को खेले गए मैच में विदर्भ ने मध्य प्रदेश को 4 विकेट से श‍िकस्त दी। इन्दौर में खेले गए दो अन्य लीग मुकाबलों में झारखंड व आंध्र प्रदेश ने अपने-अपने मैच जीते, दोनों टीमों की स्पर्धा में यह लगातार दूसरी जीत है।

एमरल्ड हाईट्स स्कूल के श्आम्रकूटश् मैंदान पर खेले गए एलिट ग्रु-बी के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए म.प्र. ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में विदर्भ ने 48.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 246 रनों के साथ विजयी लक्ष्य पार कर लिया। लक्ष्य भेदने उतरे विदर्भ के बल्लेबाजों ने अपने संयुक्त प्रयासों से टीम की जीत आसान कर दी। कप्तान व सलामी बल्लेबाज फैज फजल (43) ने संजय रघुनाथ रामास्वामी (32) के साथ पहले विकेट के लिए 63 रन और गणेश सतीश (47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। धीमी रनगति से विदर्भ 28.2 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर सका। कुमार कार्तिकेय सिंह ने कप्तान फजल को भंडारी के हाथों पहला झटका दिया, इसके बाद संजय रघुनाथ को रन-आउट कर चलता किया, इसके बाद शुभम शर्मा ने गणेश सतीश को पार्थ के हाथों झ‍िलवाया। अक्षय वाडेकर (11) के पार्थ के हाथों रन-आउट होने के बाद  यश राठौड़ ने आदित्य सरवटे साथ विदर्भ की रन गति को बढ़ाया और टीम को 200 के पार पहुंचाया। यश राठौड़ (39) के रन-आउट होने के बाद आदित्य सरवटे (39’) व दर्शन नलकंडे (19’) ने नाबाद रहते हुए टीम को 48.5 ओवर में 246 रनों के साथ जीत दिला दी। इससे पहले मेजबान म.प्र. की ओर से श्रीवास्तव (52 रन) व कप्तान पार्थ सहानी (68 रन नाबाद) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली, जबकि अभ‍िषेक भंडारी (31), शुभम शर्मा (36), रजत पाटीदार (38) सस्ते में समिट गए, जबकि निचले क्रम के शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू न सके। विदर्भ के लिए सरवटे ने 3 विकेट लिए, जबकि ठाकरे, नलकंडे व दुबे को 1-1 विकेट मिला। अंक तालिका की बात करें तो मध्य प्रदेश की टीम ग्रुप-बी में अपने दोनों मैच हारकर अंतिम छठे स्थान पर है। वहीं विदर्भ की टीम 2 मुकाबलों में पहली जीत के साथ 4 अंकों के साथ तीसरे क्रम पर है। जबकि झारखंड और आंध्रप्रदेश की टीम अपने दोनों मैच जीतकर क्रमशरू पहले व दूसरे स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *