मुझे नहीं लगता कि भारत में इस साल फिर से आईपीएल हो पाएगा : जिम्मी नीशाम

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड के आलराउंडर जिम्मी नीशाम को नहीं लगता कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे 31 मैच इस साल भारत में हो पाएंगे। आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण के अंदर कोविड-19 के मामले पाये जाने के बाद यह टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया था। नीशाम को इस साल के आखिर में टी20 विश्व कप के भारत में आयोजन को लेकर भी संदेह है। भारत अभी कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश में प्रतिदिन चार लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं जबकि हर दिन 4000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। ऐसी स्थिति में आईपीएल और टी20 विश्व कप दोनों का आयोजन यूएई में किये जाने की संभावना है। नीशाम ने कहा, ”यदि आईपीएल फिर से शुरू होता है तो मुझे नहीं लगता कि इसका भारत में आयोजन हो पाएगा। ÓÓ आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलने वाले नीशाम ने कहा, ”हम इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप को भारत से बाहर आयोजित करने की योजनाओं के बारे में सुन रहे हैं और वे इन चीजों को लेकर बेहद सतर्कता बरत रहे हैं। ÓÓ नीशाम को लगता है कि जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में वायरस के घुसने का कारण टीमों का देश भर में यात्रा करना हो सकता है। उन्होंने कहा, ”भले ही हम चार्टर्ड विमानों में जा रहे थे लेकिन हमें तमाम औपचारिकताओं से गुजरना पड़ रहा था जिनसे हमेशा खतरे की संभावना बनी रहती थी। ÓÓ नीशाम ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि बायो बबल का उल्लंघन कैसे हुआ। उन्होंने कहा, ”हम वास्तव में स्पष्ट तौर पर नहीं जानते कि टीमें कैसे संक्रमित हुई। सभी चीजों को ठीक रखना बेहद मुश्किल है जबकि आपके आसपास इतने अधिक लोग हों जो एक दूसरे के करीब हैं तथा मैचों के बाद आपस में बातचीत भी होती थी। ÓÓ नीशाम ने कहा, ”जब एक टीम में मामला पाया जाता है तो फिर आप सोचने लग जाते हो कि आप पिछले सप्ताह किससे मिले थे। आपने किससे हाथ मिलाया था। आपका दिमाग वास्तव में तेजी से दौडऩे लगता है। ÓÓ विभिन्न टीमों के चार खिलाडिय़ों और दो कोच का कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद आईपीएल पिछले मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *