पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया साकेत वासी महंत अवध बिहारी दास को नमन

हरिद्वार। महंत विष्णु दास ने कहा कि योग्य शिष्य ही गुरु की कीर्ति को बढ़ाते हैं। श्रवणनाथ नगर स्थित रघुवीर भवन में साकेत वासी महंत अवध बिहारी दास की 40वीं पुण्यतिथि पर गुरु श्रद्धा उत्सव का आयोजन किया गया। महंत विष्णु दास ने कहा कि महंत अवध बिहारी दास विद्वान संत‌ थे। धर्म शास्त्रों का उनका ज्ञान विलक्षण था। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज व बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि धर्म प्रचार में महंत अवध बिहारी दास का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महंत प्रमोद दास ने कार्यक्रम में शामिल हुए संत महापुरूषों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत प्रेमदास, महंत गोविंददास, महंत रघुवीर दास ,महंत गंगादास उदासीन, स्वामी शिवानंद, महंत सूरज दास, महंत बिहारी शरण, स्वामी विवेकानंद, महंत विंध्यवासिनी महाराज, महंत अंकित शरण, महंत दुर्गा दास सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महंतों ने साकेतवासी महंत अवध बिहारी दास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *