नैनबाग-घोड़ाखोरी मोटर मार्ग की स्थिति खराब

नई टिहरी। नैनबाग- पतंवाड़ी-घोड़ाखोरी श्रीकोट मोटर मार्ग पर नैनबाग बाजार से लेकर डिग्री कॉलेज तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क व इसके किनारे बनी नालियों की खस्ताहाल स्थिति होने के कारण बरसाती पानी सड़क पर आने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व प्रधान नैनबाग गंभीर सिंह रावत का कहना है कि एक साल में लोनिवि की ओर से मोटर मार्ग पर पेंच भराई का कार्य दो बार किया गया। लेकिन गुणवत्तापरक कार्य न होने के कारण साल भर में अंदर ही भीतर ही सड़क का पेंच भराई उखड़ कर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे व नालियों के खस्ताहाल के संबंध में विभाग को अवगत कराया गया है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। वहीं लोनिवि जौनपुर के ईई लोकेश कुमार का कहना है, एई तथा जेई को मौके पर भेजकर सड़क का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *