प्रतियोगिता में सरोजनी नायडू हाउस के छात्र छात्राओं ने मारी बाजी

हरिद्वार। केयर कॉलेज में अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुई। जिसमें खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज के एमडी आरके शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों का मानव जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल भावना ही जीवन की चुनोतियों से लड़ने की प्रेरणा व समझ देती है। खेल में हार के बाद जीत के लिए संघर्ष और जीत के बाद अपनी जीत को बरकरार रखने की चुनोतियां ही जीवन के संघर्ष में काम आती है। हाउस के आधार पर खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रथम स्थान पर विजेता सरोजनी नायडू, द्वितीय पर आनन्दी बाई, तृतीय पर पीटी उषा तथा चौथे स्थान पर रानी लक्ष्मीबाई हाउस के छात्र छात्राएं रही। इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक शुभांगनी शर्मा सहित संकाय और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं का सकुशल संचालन करने में विनीता, बीना, ज्योति,अंकिता, हाज़िरा,अनिल बेबी,आकांक्षा, नेहा शर्मा, नितेश शर्मा, अंकिता गोस्वामी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *