दूसरे दिन 600 रेहडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीकरण सर्वे किया

हरिद्वार। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स स्वनिधि महोत्सव के दूसरे दिन 600 रेहडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीकरण सर्वे किया गया। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 10 हजार की आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार से 50 हजार तक के बैंक लोन दिलाए जाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को उत्तरी हरिद्वार वैष्णो देवी मंदिर के सामने आयोजित महोत्सव में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि रेहडी पटरी के लघु व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा पीएम स्वनिधि योजना के तहत एलओआर पंजीकरण किए जाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। स्थानीय वेंडिंग जोन में लाभार्थी रेहडी पटरी के लघु व्यापारी और नगर निगम से सत्यापित रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को ही वेंडिंग जोन में सम्मलित किए जाने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। इस दौरान पार्षद अनिल मिश्रा, महंत कमल भारती, अवदीप सैनी, अमित कुमार, आश, राजीव उपाध्याय, राजेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *