20 दिवसीय ताइक्वांडों प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न
अल्मोड़ा। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग अल्मोड़ा की ओर से धौलादेवी में 20 दिवसीय ताइक्वांडों प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया । शिविर में 15 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से बीते 5 वर्षों से खेल महाकुंभ का उत्तराखंड में सफल आयोजन हो रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विभिन्न खेलो में हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। कहा कि आज उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों के युवा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते इसलिए जिला युवा कल्याण विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक विकास खंडों में विभिन्न खेलों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संचालित कर रहा है। यहां व्यायाम प्रशिक्षक हरीश सिंह चौहान, मुख्य अतिथि प्रबंधक लक्ष्मी शिक्षा निकेतन मनोज जोशी, प्रधानाचार्य शूरवीर सिंह चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धौलादेवी अशोक कुमार, योगेंद्र रावत, कृपा राम तोमर, मितिलेश पंत, बसंत पांडे, नवीन पांडे, गंगा सिंह, रोहित पटवाल, आदि मौजूद रहे।
