रानीखेत क्लब बना सीनियर पुरूष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का विजेता

 

अल्मोड़ा। रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की सीनियर पुरूष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का फाइनल रानीखेत क्लब ने जीत खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि ओरियन मेटल पाउडर लिमिटेड (ब्रांज फैक्ट्री) ताड़ीखेत के महाप्रबंधक एलएम पांडे ने विजेताओं को पुरुस्कार बांटे। रानीखेत के नरसिंह मैदान में आयोजित सीनियर पुरूष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में रविवार को रानीखेत क्रिकेटर्स और रानीखेत क्लब की टीमों के मध्य खिताबी भिड़ंत हुई। रानीखेत क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.5 ओवर में 230 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्रिकेटर्स की टीम 20.2 ओवर में 137 रनों पर ऑलआउट हो गई। रानीखेत क्लब ने बड़े अंतर से फाइनल जीत लिया। सौरभ बिष्ट व रितिक निर्णायक रहे। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हिमांशु तिवारी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किए गए। जबकि शुभम बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सागर रावत को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला। इससे पहले मुख्य अतिथि ब्रांज फैक्ट्री के महाप्रबंधक एलएम पांडे ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया। समापन कार्यक्रम में उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान करने के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार बांटे। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, उपसचिव धीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, संरक्षक प्रभात मेहरा, संजय मेहरा, सदस्य दीप उपाध्याय, पंकज जोशी, जयंत रौतेला, सुमित गोयल, दीपक मेहरा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *