यूथ कांग्रेस ने जलाया रक्षा राज्यमंत्री का पुतला

 

पिथौरागढ़। सीमांत के 22 गांव के चैतोल मार्गों को बंद करने और वन रेंक-वन पेंशन की विसंगतियों को लेकर यूथ कांग्रेस ने रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का पुतला जलाया। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

रविवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में युवाओं ने रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का पुतला जलाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 6 पट्टी सोर के 22 गांव के चैतोल यात्रा मार्ग को जगह-जगह बंद किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों पर कब्जा कर आवाजाही करने पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। विधायक मयूख महर और हरीश धामी लोगों की परेशानियों को लेकर विधानसभा में तक सवाल भी उठा चुके हैं। बावजूद इसके न तो प्रदेश सरकार और न ही केंद्र सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। महासचिव करन खाती ने कहा कि रक्षा राज्यमंत्री को इसको लेकर पूर्व में पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई पहल न होना निराशाजनक है।

कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी ने कहा कि पहाड़ की लगभग 70 प्रतिशत आबादी सेना से जुड़ी हुई है। जिन्होंने अपना आधा जीवन पूरा देश की रक्षा में बिताया, भाजपा सरकार उनके साथ छलावा कर रही है। भूतपूर्व सैनिक लगातार ओआरओपी का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार है कि उनकी सुध नहीं ले रही है।

ये रहे शामिल- पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर,संजय कोहली, शंकर लाल, धीरज बेरी, शुभम भट्ट, काजल बसेडा, विनय वल्दिया, जैक धामी, विनय वर्मा, लोकेश नेगी, तारु मेहता, प्रिंस, योगेश कठायत, त्रिभुवन चुफल,नितिन कोहली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *