आवारा जानवरों से लोग परेशान

बागेश्वर

क्षेत्र के लोग आवारा जानवरों से परेशान हैं। जानवर दुकानों में रखे सामान को चट कर रहे हैं। कई जानवर हिंसक हो गए हैं। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। कपकोट, भराड़ी, ऐठाण, जाजर आदि क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में जहां जानवर खेतों को चट कर रहे हैं वहीं बाजार में दुकानों के बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं कई जानवर हिसंक हो रहे हैं। वह आते जाते लोगों को मारकर गिरा रहे हैं। लोगों ने नगर पंचायत से जानवरों को गोसदन भेजने तथा उनके पालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने बताया कि आवरार जानवरों को जल्द गोसदन भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *