निजी वाहनों के व्यवसायिक प्रयोग पर छह वाहन सीज

हरिद्वार। परिवहन विभाग ने निजी वाहनों का प्रयोग अवैध तरीके से व्यवसायिक रुप में करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। सोमवार को परिवहन विभाग ने ऐसे छह वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। यात्रा सीजन शुरु होने से पहले ही निजी वाहनों का प्रयोग व्यवसायिक वाहनों में धड़ल्ले से शुरू हो गया है। चारधाम यात्रा के दौरान हरियाणा, दिल्ली,यूपी और उत्तराखंड नंबर के निजी नंबर के वाहनों का संचालन व्यवसायिक वाहनों के रुप में अवैध तरीके से शुरु हो जाता है। जिसको लेकर परिवहन विभाग कार्रवाई भी करता है। लेकिन इस बार इस प्रकार के वाहनों का संचालन यात्रा से पहले ही शुरु हो चुका है। जिसकी सूचना मिलने पर एआरटीओ रश्मि पंत ने सोमवार को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि सोमवार को निजी वाहनों का प्रयोग व्यवसायिक वाहन के रूप में करने पर दिल्ली, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड के छह वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *