विक्रेताओं का 26वें दिन भी धरना जारी
पिथौरागढ़
सीमांत में मानदेय और पुराने लंबित बिलों के भुगतान को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं का धरना 26वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को नगर के टकाना स्थत धरना स्थल में अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में विक्रेता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने में बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विक्रेताओं को मानदेय दिए जाने को लेकर समिति संघर्षरत है। अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है। कहा कि जब तक सरकार उनक मांगों को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाती व आंदालन जारी रखेंगे। धरना देने वालों में कैलाश चंद्र जोशी, ललित सिंह महर, कैलाश उप्रेती, भागीरथी बिष्ट, अनिल जोशी, संतोष पंत, कैलाश पुनेठा, कमला टम्टा, भूपाल कापड़ी, लक्ष्मण गिरी, गोविंद तरागी, भवानी देवी आदि मौजूद रहे।
