स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव भट्टीपुर में एक सरकारी स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। लाइन के टूटने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने हाईटेंशन की लाइन को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। स्कूल में करीब 100 बच्चे वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद और स्कूल प्रधानाध्यापक संध्या चौहान ने जनता दरबार में हाईटेंशन की लाइन की शिफ्टिंग की मांग की थी। जिसके चलते लाइन को हटाने के आदेश भी जारी हुआ था। लेकिन विभाग की लापरवाई के चलते लाइन को अभीतक नहीं हटाया गया। ग्रामीण राजकुमार, नितीन कुमार, दीपक कुमार, राम कुमार, मनीज, पवन चौहान, सोनू, रणवीर सिंह ने पंचायती मंत्री को फिर से ज्ञापन भेजा है। उधर ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार ने बताया अभी लाइन को शिफ्ट करने के बजट विभाग को जमा नहीं हुआ है। पैसा जमा होते ही लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *