साधना की गहराई का नाम समाधिः डॉ पण्ड्या

हरिद्वार। देवसंस्कृति विवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि साधना की गहराई का नाम समाधि है। देवसंस्कृति विवि में आयोजित नवरात्र साधना सत्संग शृंखला के छठवें दिन देश विदेश से आये गायत्री साधकों एवं देसंविवि के युवाओं को संबोधित के दौरान ये बात कही। कुलाधिपति ने कहा कि सात्विक साधना रूपी निर्मल जल से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अंहकार आदि से मुक्ति पाई जा सकती है। अनेक साधु, संतों ने कठोर तपस्या, साधना से इनसे मुक्ति पाई और अपने शिष्यों को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्र्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक साधक साधना की गहराई में उतर कर दिव्य अनुभुति द्वारा इच्छित लक्ष्य को प्राप्त करता है। डॉ. पण्ड्या ने रामचरित मानस के विभिन्न चौपाइयों के माध्यम से निर्मल भाव से प्रभु के कार्यों एवं साधना से मिलने वाले विभिन्न लाभों का विस्तार से उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *