पौड़ी में युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पौड़ी। युवा कांग्रेस पौड़ी के द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष पीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह और युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और भय का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश में जो मोदी के खिलाफ बोलेगा उसको जेल में डाल दिया जाएगा। देश के गरीबों को लूटने वाले नीरव मोदी और ललित मोदी मेहुल चौकसी पर जहां सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए थी वहीं उल्टा राहुल गांधी पर उनको चोर कहने पर एक ही दिन में उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाती है, जो लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन कहा जाएगा। कहा कि इससे साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लुटेरों का बचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर जल्द ही राहुल गांधी की सदस्यता वापस नहीं ली जाती तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में एक उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव मुकुल, विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी, अंकित सुंदरियाल, सागर भारती, अमन नेगी, अमन, मनीष कुमार, रोहित आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *