प्रदेश की आबकारी नीति का विरोध किया
चमोली। यूकेडी ने प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होने वाली आबकारी नीति के विरोध में ज्ञापन भेजा है। यूकेडी नेता भूपाल सिंह गुसाईं ने कहा कि इस नीति से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में युवा शराब और नशे में डूब जाएंगे वहीं प्रदेश को भी इसके दुष्परिणामों से गुजरना पड़ेगा। शनिवार को गुसाईं ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि इस नीति को वापस नहीं लिया गया तो सरकार के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।
