छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में दी शानदार प्रस्तुति

पौड़ी। शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लोक कलाकार गजेंद्र राणा व टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। शनिवार को परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार ने षड़यंत्र के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करवाई है। जिस तरह से सरकार के इशारे पर संवैधानिक संस्थाएं काम कर रही हैं। वह विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए खतरा है। उन्होंने कहा सरकार संविधान के विपरीत चल रही है। विशिष्ठ अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी व अनुकृति गुसांई ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कराई गई उससे साफ है कि सरकार का लोकतंत्र और संविधान से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के सफलता से पूरे भाजपा खेमे में अफरातफरी का माहौल है। अतिथियों ने सभी छात्रसंघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी। समारोह में लोकगायक गजेंद्र राणा व उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। गजेंद्र राणा के गीतों का छात्र-छात्राओं ने जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर अति विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकशाल, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक नौटियाल, सचिव मुकुल कुमार, छात्रा प्रतिनिधि कामिनी बिष्ट, पूर्व छात्र नेता गौरव सागर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *