डामरीकरण में हो रही मानकों की अनदेखी

चमोली। पांडुवाखाल-धारापानी – बाटाधार मोटर मार्ग पर मानकों के अनुसार डामर न करने का आरोप जिपंस कोठा वार्ड बलवीर रावत ने लगाया है। जिपंस रावत ने आरोप लगाया कि डामरीकरण के लिए 20एमएम की गिट्टी का प्रयोग किया जाना था लेकिन वहां 10 एमएम की गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। बताया कि इस मार्ग पर कई स्थानों पर डामर उखड़ गया है। उन्होंने लोनिवि शाखा गैरसैंण से तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुये निर्माणदायी संस्था पर कार्यवाही करने की मांग की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *