कालिका मंदिर का वार्षिक ध्वजारोहण 29 को
देहरादून। भवन श्री कालिका माता मंदिर समिति के 70वें वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव को लेकर कालिका मार्ग में बैठक का आयोजन किया गया। समिति प्रधान अशोक लांबा ने बताया कि उत्सव 22 मार्च नव संवत 2080 से शुरू हो रहा है, जो कि 30 मार्च रामनवमी तक मनाया जाएगा। उत्तराखंड विद्वत सभा के 54 कर्मकांडी ब्राह्मण दुर्गा सप्तशती पाठ व जाप सुबह शाम करेंगे। त्रिदिवसीय शक्ति महासम्मेलन 26 से 28 मार्च तक होगा। 29 मार्च को कुमारिका कन्या पूजन दुर्गा अष्टमी को होगा। शाम को मां भगवती जागरण होगा। जिसमें मंदिर समिति की मंडली प्रमोद श्रीवास्तव, गोपाल भारद्वाज, हरबंस लाल बंसी, आशीष बंसी मां का गुणगान करेंगे। 29 को दोपहर में भंडारा व शाम 6:05 पर ध्वजारोहण गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज करेंगे। मंदिर समिति मंत्री भारत भूषण शर्मा ने सभी से आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है। मौके पर मंदिर समिति ट्रस्टी रमेश साहनी, दयाल धवन, उमेश मनोचा, रामस्वरूप भाटिया, केवल आनंद, कमल स्वरूप गुप्ता, नंद कुमार आनंद, प्रधान अशोक लांबा, नरेश मैनी, शशि तलवार, महेश डोरा, संजय आनंद, संजय चांदना, मुनेश विरमानी, सतीश मेहता, भारत भूषण आहूजा मौजूद रहे।
