नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर सजग सांस्कृतिक समिति का समारोह 21 को
देहरादून। सजग सांस्कृतिक समिति हिन्दू नववर्ष की पूर्ण संध्या पर 21 मार्च को इंदिरानगर दशहरा ग्राउंड में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन करेगा। लैंसडौन चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई प्रेसवार्ता में संस्था संरक्षक राजेन्द्र पंत ने बताया कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतना को जागृत करने के लिए ये कार्यक्रम हो रहा है। आयोजन में आरएसएस के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष भारतीय तटरक्षक बल के अवकाश प्राप्त अपर महानिदेशक कृपाराम नौटियाल होंगे। पत्रकार वार्ता में जोगेन्द्र पुंडीर, अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव उदयवीर सिंह, सह सचिव चंद्रमोहन गौड़, प्रचार सचिव अजयकांत शर्मा आदि मौजूद थे।
