प्रेमनगर में पैदल जा रही युवती का मोबाइल छीना
देहरादून। प्रेमनगर में पैदल जा रही युवती का मोबाइल छीन लिया गया। पीड़िता चिल्लाई तब तक दुपहिया सवार दूर जा चुका था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। आरती निवासी विंग छह, प्रेमनगर अपने घर से पैदल अपनी दोस्त के यहां जा रही थी। इस दौरान वह फोन पर बात कर रही थी। तभी दुपहिया सवार युवक आया। उसना झपाटा मारा और लड़की का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। अचानक झपाटा लगने से पीड़िता सहम गई। जब तक संभलकर चिल्लाती आरोपी वहां से दूर जा चुका था। इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने कहा कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। उसके जरिए आरोपी और उसके दुपहिया की पहचान की कोशिश की जा रही है।
