दस महिलाओं को मिला मां नंदा शक्ति सम्मान

देहरादून। राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वावधान में मां नंदा शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दस महिलाओं को सम्मानित किया गया। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रकाश खुल्वे ने की। समाज सेवा, कला, स्वरोजगार, साहित्य, लेखन, संगीत, फ़िल्म, खेल, ग्रामीण विकास आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं में समाज सेवा में किरण पुरोहित, शास्त्रीय गायन में स्वर्णिमा, आंचलिक फिल्म में गीता उनियाल, गायन से पम्मी नवल, कला से सुमन गौड़, खेल से प्रतिभा थपलियाल, ग्रामीण विकास से रेखा बिष्ट,स्वरोजगार से रमा बिष्ट, महिला उत्थान से पुष्पा कांडपाल, साहित्य में सरस्वती कोहली को सम्मानित किया गया। संस्था महासचिव संजीव नेगी ने बताया कि सभा द्वारा हर वर्ष उत्तराखंडी मातृ शक्ति को यह सम्मान दिया जाता है। पूर्व में ऐसे आयोजन जयपुर, लुधियाना, पटियाला आदि शहरों में हो चुका है। मौके पर दलबीर पुंडीर, सरिता भंडारी, सुरेंद्र रावत, जागृति काला, कुलदीप नेगी, राजीव कैंतुरा, आशा रावत, अशोक नेगी, डॉ. राजे नेगी, हीरा नाथ गोस्वामी, लोकेंद्र गोसाई आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *