लेवनेर स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
देहरादून। विजय पार्क स्थित लेवनेर में रविवार को वार्षिक उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राधा, नंदिता, बिंदिया, मीरा, विजेता, शिवांगी आदि शिक्षकों की ओर से प्रस्तुत नृत्य की सभी ने सराहना की। स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ दीपा पंत ने मुख्य अतिथि डॉ. नूतन भट्ट और पूर्व डीजी हेल्थ डॉ. आरपी भट्ट का स्वागत किया। डॉ. नूतन भट्ट ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। साथ ही उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दीपा पंत ने अतिथियों, अभिभावकों का आभार जताया।
