कांग्रेसियों ने आयरन लेडी और आयरन मैन को याद किया

ऋषिकेश

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया। रविवार को डोईवाला में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में दोनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि आज देश इन नेताओं के बनी हुई बुनियाद पर ही आगे बढ़ रहा है। देश इनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति कृतज्ञ है। जिला अध्यक्ष चौधरी गौरव सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश हित में रही है। युवा नेता मोहित उनियाल ने कहा कि एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही देश के लोगों का भला कर सकती है। मौके पर मनोज नौटियाल, अब्दुल रज्जाक, मोहित नेगी, अश्विनी बहुगुणा, नईम अहमद, अजय रावत, आशीष खत्री, सागर बिष्ट आदि उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *