श्रीहनुमान धाम में तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर शुरू
हल्द्वानी। श्रीहनुमान धाम एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में श्रीहनुमान धाम छोई में तीन दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर शनिवार को शुरू हो गया है। धाम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय और विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने शिविर का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। आचार्य विजय ने कहा कि दिव्यांग भी अपने कौशल से नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हम हनुमान धाम में सेवा संकल्प के रूप में इस कार्य को कर रहे हैं। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि श्रीहनुमान धाम एवं भारत विकास परिषद बधाई के पात्र है कि उन्होंने इस सेवा कार्य को करने का विचार बनाया। शिविर में लगभग 100 दिव्यांगजनों ने अपने हाथ एवं पैर के लिये रजिस्ट्रेशन कराया और धाम पहुंचकर चिकित्सकों को कृत्रिम हाथ-पैरों, कैलिपर के लिए माप दिए। 20 मार्च को इन्हें कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान प्रेम जैन, दिनेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, विजय कटारिया, भगवान सहाय, पवन सिंघल, राजेश अग्रवाल, डा. विपिन मेहरोत्रा, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, कमल किशोर सिंघल, प्रवीण अग्रवाल, डा. अभिषेक मित्तल, भवानी शंकर नीरज, प्रियांशु बंसल, संजय खेड़ा, संजय राघु विपुल अग्रवाल, हरीश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
