मिल ने 42 करोड़ का गन्ना भुगतान किया
रुड़की। लक्सर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अजय कुमार खंडेलवाल ने बताया कि मिल की ओर से चालू पेराई सीजन में 15 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का पैसा पहले ही गन्ना समितियों के मार्फत किसानों को अदा कर दिया था। अब मिल ने 16 से 28 फरवरी तक के गन्ने का कुल 42.46 करोड़ रुपये का चेक गन्ना समितियों को भेज दिया है। लक्सर समिति के प्रभारी सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि चेक समिति के खाते में लगाया जा रहा है। खाते में पैसा आने पर इसे किसानों के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
