जुमेरात के मौके पर पीपल चौक और गंगनहर पुल पर लगा जाम

रुड़की। कलियर में जुमेरात के मौके पर भारी वाहनों के कारण पीपल चौक और गंगनहर पुल पर जाम लग गया। इस दौरान जायरीनों और राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। गुरुवार को पिरान कलियर में जुमेरात के मौके पर बड़े वाहनों के कारण पीपल चौक, गंगनहर के नए और पुराने पुल समेत रुड़की धनौरी मार्ग पर भारी वाहनों के कारण जाम लग गया। इसके कारण कलियर आने वाले जायरीनों के साथ ही स्थानीय लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को बामुश्किल खुलवाया। कलियर में जाम लगने का मुख्य कारण पुरानी गंगनहर का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है और नई गंगनहर पर चल रहे स्टील गाटर के पुल निर्माण कार्य के कारण बड़े वाहनों के मुड़ने से जाम की स्थिति पैदा होती है। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि भीड़ होने के कारण बड़े वाहन के पुल से गुजरने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *