बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से 6 घंटे यातायात बाधित

चमोली

चमोली जिले में शनिवार की सुबह आयी वर्षा से बदरीनाथ हाइवे जगह- जगह बाधित रहा । सडक़ निर्माण में लगी ऐजेंसी बीआरओ और एनएच ने अपने कार्य क्षेत्र में बाधित सडक़ों को खोल कर सुचारू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने बताया शनिवार की सुबह भारी वर्षा से बदरीनाथ हाइवे पर मलवा आने से सडक़ पागल नाला, गुलाब कोटी,लामबगड़ पर अलग-अलग समय पर बाधित हो गया था पर सडक़ निर्माण एजेंसियों ने त्वरित गति से कार्य करते हुये हाइवे सुचारू कर दिया । सडक़ों पर मलवा आने से 4 चार ग्रामीण सडक़ें भी बाधित रही । जिला अधिकारी स्वाति भदौरिया ने मानसूत्र को देखते हुये सडक़ निर्माण ऐजेंसियों, विद्युत, संचार विभागों को सतर्क और चौकस रहने के निर्देश पहले ही दे दिये थे पर धरातल पर इस आदेश का अनुपालन होता नहीं दिखा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *