कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

रुड़की। सड़क पार करने के दौरान बुजुर्ग को कार ने टक्कर मारी दी। दुघर्टना में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुघर्टना के वक्त कार को चालक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। गुरुवार को सहारनपुर से एक बुजुर्ग कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में पहुंचा था। मंगलौर बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह सड़क पार करने लगा। इस बीच कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। दुघर्टना में मोहम्मद मियां (52) निवासी मोहल्ला नखासा बाजार, सहारनपुर की मौत हो गई। दुघर्टना के बाद कार को चालक घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *