राजस्व प्रशासन ने बालावाली में 470 बीघा जमीन कब्जामुक्त कराई

रुड़की। राजस्व प्रशासन की टीम ने बालावाली पंचायत के मंसूरपुर कपूरो में बुलडोजर से ग्रामसभा की करीब 450 बीघा जमीन अवैध कब्जे हटाकर अपने कब्जे में ले ली। सीएम पोर्टल पर शिकायत पर जांच के बाद एसडीएम ने कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। जमीन ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी गई है। खानपुर के कुड़ी भगवानपुर निवासी बाबूराम ने जनवरी 2023 में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि बालावाली ग्रामसभा के रकबा मंसूरपुर कपूरो में पंचायत की कीमती जमीन है। इस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे कर फसल बो रखी है। पोर्टल से शिकायत जिला प्रशासन से होकर जांच के बाद कार्रवाई की हिदायत के साथ लक्सर तहसील में आई थी। एसडीएम ने हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से इस पर रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पैमाइश के बाद बताया कि पंचायत की कुल 31.57 हेक्टेअर (लगभग 473 बीघा) कृषि भूमि पर चालीस से ज्यादा लोगों का अवैध कब्जा है। जमीन पर उन्होंने गेहूं की फसल बो रखी है। एसडीएम ने कब्जाधारकों को 15 दिन के अंदर कब्जे हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। नोटिस की अवधि पूरी होने पर भी उन्होंने कब्जे नहीं हटाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *