जीजीआईसी प्रशासन पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने लगाये गंभीर आरोप

ललितपुर।

राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज प्रशासन पर एक विशेष समुदाय को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये राष्ट्रीय बजरंग दल ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है। ज्ञापन में बताया कि राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्या द्वारा एक विशेष समुदाय को बढावा दिया जा रहा। इसमें अभिभावक संघ का अध्यक्ष (पी.टी.ए.) नियमानुसार 02 से 03 वर्ष के लिए चुना जाता है जबकि वह व्यक्ति एक विशेष समुदाय का होने के कारण पिछले 05 से 06 वर्ष से अध्यक्ष है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। अभिभावक संघ से जो अध्यापिकाएं विद्यालय में रखे जाते है उसमें विशेष समुदाय को प्राथमिकता दी जाती है जबकि अन्य के लिए बी.एड. आदि मास्टर डिग्री की मांग की जाती, प्रवेश के दौरान भी यह देखने को मिला की अन्य विद्यालय से आयी छात्राओं को सीट फुल हो गई आदि कारण बताकर प्रवेश के लिए मना किया गया जबकि अभिभावक संघ के अध्यक्ष के कहने पर विशेष समुदाय की छात्राओं को प्रवेश दिये गये। आरोप लगाया कि बीते वर्ष एक विशेष समुदाय के परिचारक जो कि विद्यालय रात्रि ड्यूटी पर थे उसने रात्रि में एक आलाधिकारी के घर में घुसकर दरवाजों में गाली गलौज अभद्रता भी की थी जिस पर उक्त अधिकारी से नियमानुसार निलम्बन की प्रक्रिया की थी। वर्तमान में एक विशेष समुदाय के परिचारक जो विद्यालय में कार्यरत हैं उसने एक अन्य परिचारक को धमकाने व लोकल का होने के कारण जन से मारने की धमकी आदि देता है जिस पर अन्य परिचारक की माताजी ने अपने लडके को जान का खतरा बताते हुए एक पत्र भी भेजा है। उन्होंने जीजीआईसी प्रशासन के खिलाफ जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है। पत्र देते समय शिवम शर्मा, दिनेश साहू, राजकबीर, सुमित जैन, ऋषभ रजक, अभिषेक पाण्डेय, छोटे चैबे, सचिन रजक, राधे गोस्वामी के अलावा अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *