धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
रुड़की। धनौरी पीजी कॉलेज में मंगलवार को इंडियन साइंस कांग्रेस एशोसिएशन, हरिद्वार चैप्टर के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, डॉ. रजनीश दत्त कौशिक, प्रतिनिधि भारतीय कांग्रेस विज्ञान संघ, डॉ. हरिदयाल शंकर सिंह ने किया। सांसद डॉ. सैनी ने कहा कि विज्ञान ने आज हमारा जीवन सरल किया है। वैज्ञानिक ज्ञान हमें नई तकनीकों को विकसित करने, व्यावहारिक समस्याओं को हल करने और सूचित निर्णय लेने की अनुमति देता है। मुख्य वक्ता प्रो. आरडी कौशिक ने कहा कि विज्ञान विषय के अध्ययन से ज्यादा आवश्यक है वैज्ञानिक सोच विकसित करने की। साथ ही, संसाधनों के समुचित उपयोग की आदत डालने पर जोर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओ में एमएससी के साहबान, अपूर्वा, आशीष कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
