सवाल पूछने की आदत डालें
रुड़की। आईआईटी रुड़की में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। वार्षिक विज्ञान दिवस व्याख्यान मुख्य अतिथि डॉ. वीके सारस्वत ने दिया। प्रो. अपूर्ब कुमार शर्मा ने रुड़की के सभी स्कूलों को जनवरी के महीने में आयोजित अंतर विद्यालयी विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, इंटरएक्टिव आइडिया प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी और ओपन हाउस में भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार जीता। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कुल नौ विद्यालयों ने अपने 19 मॉडलों के साथ भाग लिया और ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल, रुड़की ने प्रथम पुरस्कार जीता। विज्ञान दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ. सारस्वत और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रो. पंत ने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने शुरुआती दिनों से ही स्कूल और कॉलेजों में सवाल पूछने की आदत डाल लें। आविष्कार और खोज की दुनिया में अनुकरणीय सफलता का यही मूल मंत्र है।
