अधिक पक्षी दिखाई देना अच्छा संकेत : कहकशां

देहरादून। डीएफओ मसूरी कहकशां नसीम ने कहा कि विनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी पक्षियों के संरक्षण के लिए बनाई गई है। इस बार अच्छे परिणाम आए हैं। इस बार क्लेटी हेडेड अधिक मिले हैं। क्योंकि आसपास बाग पनप रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 की पक्षी गणना में 78 प्रजाति के 756 पक्षी मिले थे। इस बार 85 प्रजातियों के 1126 पक्षी मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा 134 स्लेटी हेडेड पेराकीट और 87 ग्रे हेडेड बालब्लेयर मिले। डब्ल्यूआईआई के पूर्व निदेशक धनंजय मोहन के नेतृत्व में पक्षी विशेषज्ञ रवि, रमन, अंचल सोंधी, तोकी आदि शामिल रहे। पक्षी विशेषज्ञ रमन ने बताया कि पिछली गणना की अपेक्षा इस बार स्थिति अच्छी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *