गर्दन में नशीला इंजेक्शन लगाकर मोबाइल फोन लूटा

हरिद्वार । शहर कोतवाली क्षेत्र के दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में काम करने वाले एक कर्मचारी के गर्दन में नशीला इंजेक्शन लगाकार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। बाइक सवार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर खड्ढा निवासी नीरज पेशे से दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में काम करते हैं और खड्ढा पार्किंग में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से खड्ढा पार्किंग की तरफ सोने के लिए जा रहा था। कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही पीछे से एक पर सवार दो युवकों ने पहले रोकने की कोशिश की। लेकिन वह रूके नहीं। आरोप है कि तेज रफ्तार से आए युवकों ने पीछे से गर्दन में कुछ नुकीली चीज चुभा दी और वह बेहोश हो गए। करीब एक घंटे बाद उन्हें होश आया तो देखा कि जेब से मोबाइल फोन गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि कर्मचारी की गर्दन में नुकीली कोई चीज चुभाई गई। आशंका है कि नशीला इंजेक्शन गर्दन पर मारा गया होगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *